गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

पापी सुखी क्यों हैं

दुष्टों को भगवान दंडित क्यों नहीं करता, दुराचारी आजकल क्यों इतनी सुखी है?

जो व्यक्ति बहुत बड़ा अपराध करता है तब लोग कहते हैं देखो इसने इतना बड़ा अपराध किया फिर भी सुखी है। भगवान इसको दंडित क्यों नहीं कर रहा तो इसका सीधा सा उत्तर यह है कि उस अति नीच कृत्य के अनुरूप यह मानव शरीर दंड पा ही नहीं सकता।

जब कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा दुराचार करता है तो उसे मानव जीवन में दंडित नहीं किया जा सकता। मानव शरीर तो इतना उत्तम है कि यह सुख और मोक्ष के प्राप्ति के लिए परमात्मा द्वारा दिया गया है। अब इतने उत्तम शरीर में बहुत बड़े अपराध की सजा नहीं दी जा सकती है। दण्ड के लिए तो उसी के अनुरूप शरीर चाहिए। क्योंकि इतने बड़े अपराध को यह मानव शरीर भोग ही नहीं सकता।

ऐसे मनुष्य को तो अगले जन्म में ऐसी योनि मिलती है जिसमें उसके दुराचार के अनुरूप ही उसे दंड मिल पाता है। कभी कुत्ते बिल्ली इत्यादि जीवों के शरीर रचना पर विचार करें तो यह बात समझ मे आ जायेगी।
२१/९/२०२०

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें