काव्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काव्य लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 4 नवंबर 2026

चाहतों की भीड़ है

मील का पत्थर
- by Shrishesh
चाहतों की भीड़ है फिर भी दिल अकेला है इन हसरतों का क्या जो चाहा वो नहीं मिला। नसीब का खेल है दिल को सुकून नहीं हमने कुछ और सोचा वक्त से कुछ और मिला।
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

वह मील का पत्थर है

मील का पत्थर
- by Shrishesh
वह मील का पत्थर है पत्थर का खुदा नहीं वह राह दिखाता सबको कोई फूल चढाता नहीं वह राह की पहचान है मन्जिल की वह जान है कितना चल लिए और कितना चलना है इसका पैमाना है वह धूल से सना है घास से लिपटा है न रूप मिला है इसको न ठौर किसी मंदिर का आकाश के नीचे रोड के नीचे पड़ा है कोई फूल चढाता नहीं धूल से धरसित वह राह दिखाता सबको पर उसका मान सम्मान नहीं। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

शुक्रवार, 11 जुलाई 2025

अनुभूति

मैं कौन हूँ? — आत्मा की पगध्वनि

मैं कौन हूँ?

— आत्मा की पगध्वनि —

रचयिता: अजीत कुमार "श्रीशेष"

यह संग्रह उन सभी रचनाशील आत्माओं को समर्पित है...

...जो कभी खुद से यह प्रश्न पूछ चुके हैं — मैं कौन हूँ? कविता नहीं, यह आत्मा की ध्वनि है। यह संग्रह मेरी जिज्ञासा, मेरी यात्रा और मेरे मौन के शब्द हैं।

© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित

बुधवार, 2 अक्टूबर 2024

हमदर्द

अपना यहां पर कोई नहीं है
- by Shrishesh
सांझ हुई और सूरज डूबा चारों तरफ अंधेर हुई! रात हुई और तारे टूटे दिल में कहीं पर शोर हुई! अंधियारे के इस आंगन में बारिश भी घनघोर हुई! अपना यहां पर कोई नहीं है, अपने भी अपने नहीं! दिन के उजाले में जो दिखते हैं रात अंधेरे में छपते हैं! संप्रति के अपने भी आगत के सपने बनते हैं! दिल ही निज हमदर्द है शेष जहां बेदर्द है! सच मायने में कुछेक छोड़ शेष जहां कमज़र्फ़ है!! (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

चिंता और चिन्तन

मन और चिंतन
- by Shrishesh
बहुत चिन्ता कर लिए अब चिंतन कर लो। मन को एकाग्र , और तन को चन्दन कर लो। सफलता की एक ही पहचान एक लक्ष्य पर मन का ध्यान। मन में असीम उर्मी है, कल्पना में प्रचंड गर्मी है, यह ध्यान कर लो, मन को विवेक के सहारे वश में कर लो। मन को जिसने पहचाना उसी ने खुद को जाना। भगवत्ता की सत्ता और समस्त लोक का ऐश्वर्य मन में समाया है | मन से अन्जान " श्रीशेष " खुद से भरमाया है। परमाणु की असीम उष्मा, मन की असीम एषणा, प्रकृति की समस्त सुषमा को आत्मसात कर लो। प्रभु की असीम सत्ता के साथ स्वयं को एकात्म कर लो। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

जिन्दगी एक सफर है

जिन्दगी का सफर
- by Shrishesh
जिन्दगी एक सफर है सफर बस सफर | चल रहा मंजिलों से हो कर बेखबर | जिंदगी चल रहा बस डगर दर डगर, खेले खेल ऐसा मानो हो जादूगर | जिंदगी को नहीं है इतनी भी खबर, कहाँ उसकी मंजिल कहाँ है बसेरा कहाँ उसकी संध्या कहाँ है सबेरा | लगे ठोकरें तो संभलना सिखाये नये राग में वो सदा गीत गाये | जिंदगी एक पहेली जिंदगी एक जुआ कभी एक वरदान कभी एक बददुआ | बहारों का मौसम है जिंदगी खिजाओं का आलम भी है जिंदगी | नर के निमित जिंदगी है अधूरी कविता सम्पूर्णता को जाने एक मात्र सविता।
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

हँसती है दुनिया गर

खुदगर्ज
- by Shrishesh
गम गुल खिलते हैं दुखों के महकने के लिए शमां पे जाते है परवाने प्रेमाग्नि में जलने के लिए आधी काली रात में दिल जलता है उजाले के लिए मयकशी में हाथ उठता है पैमाने साकी के लिए इस हमपरस्त ज़माने में जिए तो क्या जिए हँसती है दुनिया गर आंसू आप अपना पिए कोई नहीं जानता है दर्द ए दिल का मर्ज औरों को क्या कहें खुदगर्ज जब अपने बने हैं बेदर्द अच्छा है जो राजेदिल है वो राज़ न कहूं अच्छा है इक दर्द सीने के पास है वरना इस ज़माने में कौन मरते दम साथ है । " श्रीशेष " (अतीत के झरोकों से )
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

सोमवार, 2 मई 2022

कोई मर गया

वासना
- by Shrishesh
कोई मर गया और रिश्तेदारों रोने लगे क्या दर्द दिल से उठी कि अश्रुपात होने लगे आंखों में नमी और चेहरे पर उदासी छाई रही कुछ पल तक हुजूम रहा दर पे हलचल रही महल में और फिर सब कुछ मिट गया रात के अंधेरे में फिर कुछ आवाज हुई और कोई ऊंचाई से गिर गया सुबह सवेरे उठा तो देखा कि फिर कोई गुमनाम मर गया (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

कहाँ से करूं गुणगान

वासना
- by Shrishesh
कहाँ से करूं गुणगान कहाँ तक तेरा हे भगवान सब गुणों से परे रह कर फिर भी है तू महान। सबके मन को जानने वाले तू है अन्तर्यामी सबके चित्त में बसने वाले तू है सर्वज्ञानी सर्वात्मा विश्वात्मा परमात्मा नाम सच्चिदानंद आदि नामों से तू ही है विख्यात। जगत तिमिर के हरण हेतु को सूरज चाँद बनाया माया रचकर एक रूप को विविध रूप दर्शाया। पुष्पों से धरती को तूने गुलशन सा सजाया प्राणों को वाणी दे तूने प्रेमगीत है गाया। प्रकृति जीव में प्रकट हो रहा तेरे तेज का अंश अनन्त तेज से अनंत गुना है तेरा तेज अनंत। कहाँ से करूं गुणगान कहाँ तक तेरा हे भगवान। सब गुणों से परे रह कर फिर भी है तू महान। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

शनिवार, 27 नवंबर 2021

स्वप्न और सत्य

वासना
- by Shrishesh
वह प्यार थी ना विश्वास थी मदनोत्सव की शाम जलाई गई आग थी इंद्रियश्रेष्ठ अनिमेष निहारा स्वप्नप्रिया कांचनतन कामुकरागिनी वासना मतवालिनी मन मन की अभिलाषिनी स्वप्नप्रिया मात्र हृदय नहीं इंद्रिय हारा क्षण-क्षणिक वासना का मारा कामकला अभिलाषा प्यासा स्वप्न चित्त झरोखे से झांका। ध्यान की ज्योति में स्वप्न-सत्य पहचाना उत्तर बनकर उतर गया मौन सत्य शिव बांका। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

सोमवार, 22 नवंबर 2021

सूरत बदल गई

वक्त
- by Shrishesh
वक्त यूँ बदला कि सूरत बदल गई दिल में बसे खयालात की मूरत बदल गई। दिल चीख़ उठा, खुदाई मिट गई इस जहां का खुदा बदला, परछाई लुट गई। अरमानों के मेले थे, सब जुदा हुए तन्हा दिल हुआ, हम गमजदा हुए। कुछ दर्द है दिल में जो चीख नहीं सकते आंखें ही बयां है जुबां कह नहीं सकते। दर्द जब जब दहका सीने को जला दिया आंखों से लहू टपका, लोगों ने पानी समझा। क्या बताएं बात जब शब्द सानी नहीं लोग क्यों मानेंगे सच, जब दिखाने को निशानी नहीं। गमजदा की बात कब समझी है खुदाई बात वही समझेंगे जिन्हें खुद से है जुदाई। नहीं करो श्रीशेष, खुदग़रजों से दुहाई पत्थर के बूत हैं इनसे भली तनहाई!! (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

रविवार, 21 अप्रैल 2019

अद्वैतवाद की माया

वासना
- by Shrishesh
जीवन के बीस वर्ष नींद में खोया था। उलटी पुलटी बातों में खट्टे मीठे ख्वाबों में स्वयम को खोया था। अचानक दृग खुल गया समाँ बदल गई दृश्य हुआ अदृश्य अदृश्य हुआ दृश्य गति बन गई यती और समय ठहर गई। मैं न था न था कोई और प्रकाश मात्र था अनंत के एक छोर से चहूँ ओर दृश्य अदृश्य में भेद न समझा समझा एक्य स्वरूप एक विविध बन चहक रहा एकत्व सर्वसार सम्पूर्ण। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

विश्वात्मा

ईश्वर स्तुति
- by Shrishesh
कहाँ से करूं गुणगान कहाँ तक तेरा हे भगवान सब गुणों से परे रह कर फिर भी है तू महान। सबके मन को जानने वाले तू है अन्तर्यामी सबके चित्त में बसने वाले तू है सर्वज्ञानी सर्वात्मा विश्वात्मा परमात्मा नाम सच्चिदानंद आदि नामों से तू ही है विख्यात। जगत तिमिर के हरण हेतु को सूरज चाँद बनाया माया रचकर एक रूप को विविध रूप दर्शाया। पुष्पों से धरती को तूने गुलशन सा सजाया प्राणों को वाणी दे तूने प्रेमगीत है गाया। प्रकृति जीव में प्रकट हो रहा तेरे तेज का अंश अनन्त तेज से अनंत गुना है तेरा तेज अनंत। कहाँ से करूं गुणगान कहाँ तक तेरा हे भगवान। सब गुणों से परे रह कर फिर भी है तू महान। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

शुक्रवार, 4 जनवरी 2019

ऐसा सोचते क्यों नहीं ?

क्यों नहीं
- by Shrishesh
जब दिन भर लोगों से बातें करते करते थक जाते हो और कोला से प्यास नहीं बुझती तब खजूर का पानी पी कर किसी पेड़ तले बैठ कर खुद से बतियाते क्यों नहीं? जब सूरज पूरब से चलते चलते थक कर पश्चिम में सो जाता है तब तुम नाईट ड्यूटी पर जाते हो पंछी की भांति नीड़ो में बैठ कर चहचहाते क्यों नहीं ? जब सारा जग रात्रि की कोख में सो जाता है और खामोश चाँद मेंघों के झरोखों से झांकता है तब तुम इसे निहारते क्यों नहीं ? जब एक एक कर सारे बिछड़ जायेंगे मर जायेंगे और संसार भी मर जायेगा तब तुम कहाँ होगे ये सोंचते क्यों नहीं ? जब मन लगातार नदी की तरह बहता रहता है और ख्याल थमते नहीं तब मन को बांध कर शक्ति उत्पन्न करते क्यों नहीं ? जब सोचते सोचते सिरदर्द हो पर सोच का अंत न हो तब सोचते क्यों हैं ऐसा सोचते क्यों नहीं ? श्रीशेष (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

सफलता का अर्थ

चोर मचाये शोर
- by Shrishesh
सच्ची बात शूल सी, झूठी बात फूल सी लगती है समाज को। हर बात जब पैसे से तुलती है, तो क्या रह गया जज्बात को। दौलत का बाज़ार है जिसकी माँग, उसका राज है तराजू के पलड़े पर शराब है शबाब है। समाज में आधुनिकता का जोर है सफलता का अर्थ शोर है ईमानदारी बहुत कमजोर है दो नंबर का धंधा बेजोड़ है अब चंद्रोदय का अर्थ भोर है। सफलता चाहिए तो इंसान की हड्डियों का सूरमा बना दो उन्हें आँखों में लगा कर खुद को भरमा लो और वीर बहादूर हो, तो बहू बेटियों को नचवा लो बिना मेहनत मजूरी के लाख करोड़ कमा लो। भगवान अब मर चूका है, किससे डर रहे हो ? नैतिकता लूट चुकी है अब किसे ढँक रहे हो ? विज्ञान के मंच पर सर्वत्र तर्क है भावना बेचारी कमजोर लड़की सी दम तोड़ रही है। तर्क और भाव का मैथुन क्यों करें ? उस पुरातन सृष्टी की लीक क्यों पीटे ? ज़माना स्वमैथुन का है, तर्क को तर्क से मिलने दो और भावना को एकांत में मरने दो। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

ठहर रे मानव

जरा तू सोच
- by Shrishesh
ठहर रे मानव जरा तू सोच । जिस गली से तू गुजर रहा है , वहाँ विध्वंस की कली कुसुमित होकर फूल फल रहा है । कागज़ का फूल है, सच्चा फूल समझना तुम्हारी भूल है । कागज़ के फूल नहीं सजाते हैं चमन को, दूर से लुभाता है मन को भरमाता है, गंधहीन फूल है गंधहीन बनाता है । देख आगे, देख पीछे आगे और पीछे के अंतर को देख अनंत पथ के राही, अनंत और अनंत के अंतर को देख । चाहता है सुख और दुःख हो कोसो दूर तो सीख ले यह सरल गूर सुख में मणि बन, दुःख में जड़ी बन । भौतिकता और अध्यात्म की योजक कड़ी बन । क्षण क्षण के अन्तर में भाव बड़ी कर जीवन को जी कर मृत्यु वरण कर । श्रीशेष (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

सरस्वती वन्दना

विवेक
- by Shrishesh
माँ ऐसा वरदान दो प्राणों को प्रज्ञा दान दो अज्ञान का बंधन कट जाये विभ्रम का बादल छँट जाये। विद्या विवेक का हो विलास सत्य सुगन्धि की हो तलाश दे कर जग को रस विज्ञान कर दो जग में नूतन विहान। लोभ मोह माया का जाल कटे अहं तत्व महाविकराल मिटे रूढ़ि जड़ता अज्ञान तिमिर घुल जाये पल में ओस सदृश भर दो मन में ऐसी उर्मी बन जाये जीवन यतिधर्मी। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016

आदर्श और यथार्थ

हक़ीक़त
- by Shrishesh
ज़िन्दगी में आदर्श इतने ऊँचे मत करो कि साँस घुटने लगे उड़ान इतनी मत भरो कि ज़मीं छुटने लगे। स्वप्नों को नींद में ही आने दो दिवा स्वप्न मत देखो सूरज की रौशनी है फैली और हक़ीक़त है बबूल के पेड़ जैसी। काँटों को फूल कह कर मन बहला सकते हो पर इन काँटों से क्या फूल की सुगन्ध पा सकते हो? आग में आग है और पानी में पानी है ज़िन्दगी तो सुख दुःख की कहानी है सुख को दुःख छलेगा यह बात पुरानी है। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

मंगलवार, 3 जून 2014

मोहब्बत हर पल

पल
- by Shrishesh
ज़िन्दगी है एक पल जो आज है, वो नहीं है कल। इन सरकते हुए पलों को यूँ धुआं न करो आज करेंगे कुछ नया यह दुआ तो करो। मोहब्बत है यह पल, जन्नत है यह पल, पलकों पे सजा कर प्यार, हम करेंगे हलचल गर कर्म है अविरल। (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।

रविवार, 18 मई 2014

प्यार है पूजा

प्यार है सुधा
- by Shrishesh
प्यार मोहब्बत जीवन तराना इसको भुला कर हमने क्या जाना दिल की रगों को छेड़ो तो जानो विद्वेष के जल से मन को न सानो प्यार है भक्ति, प्यार है शक्ति प्यार है पूजा, प्यार है सुधा प्यार जगत की अनुपम वाणी समझे इसे पशु अज्ञ और ज्ञानी प्रेम प्रीत की अदभुत लोरी बांध रखे यह मन की डोरी जीवन को ज़िंदा रखना है तो प्रेम-रस का पान करो ईर्ष्या-द्वेष के घृणित रोग से जीवन न बर्बाद करो । (अतीत के झरोखों से)
© अजीत कुमार, सर्वाधिकार सुरक्षित।